Wednesday, 29 June 2016

बिलिंग के आकाश में तांत्रिक का कब्जा

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा की बिलिंग घाटी का आकाश आजकल मानव परिंदों यानी पैराग्लाइडरों की चकाचौंध भरा हुआ है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग की टेंडम फ्लाइंग का आनंद ले रहे है।
बीड़ के 50 से अधिक युवा पायलट टेंडम फ्लाइंग के जरिए पर्यटकों को उड़ानें भरवाकर जहां उनमें रोमांच को पूरा कर रहे है। वहीं अपनी रोजी रोटी भी कमा रहे है। ऐसा ही एक टेंडम पायलट है प्रवीण। बीड़ का यह युवा टेंडम पैराग्लाइडर पायलट बिलिंग के आकाश में छाया हुआ है। बादलों के बीच में अठखेलियों से लेकर कुछ ही मिनटों में नीचे जा रही पैराग्लाइडिंग की उड़ान को भी पल भर में ही उपर ले आना, तो पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के
जरिए आसमां में ही कई अठखेलियां लगवाने में यह पायलट माहिर है। इसी कला के कारण इस पायलट को अब तांत्रिक भी कहा जाता है। बीड़ बिलिंग के पायलटों में इसका नाम तांत्रिक मशूहर हो चुका है। यानी
पैराग्लाइडिंग का जादूगर। बीड़ के प्रसिद्ध पायलट ज्योति ठाकुर की टीम का हिस्सा प्रवीण पर्यटकों को भी हंसी मजाक से खूब प्रभावित करता है। ज्योति ठाकुर का कहना है कि प्रवीण सच में हवा का एक जादूगर है। यही वजह है कि इसका नाम भी अब तांत्रिक रख दिया गया है।


3 comments:

ऐसी तालीम पाई, कर रहे छितकुल की भलाई

कुछ दिन पहले छितकुल जाना हुआ। चीन-तिब्बत की सीमा में किन्नौर जिला में सांगला वैली का अंतिम गांव, छितकुल को भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता ...