Thursday, 30 June 2016

आस्ट्रेलिया में हिमाचल के विवेक लड़ रहे लोकसभा चुनाव

फाक्सवन बीमारी के शोध में कर रहे मदद

पालमपुर। हिमाचल  के विवेक सिंघा आस्ट्रलिया के ग्रीनवे सिटी से ऑस्ट्रेलियाई संसद के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मूल रूप से शिमला के रामपुर के विवेक सिंघा का ससुराल पालमपुर की आइमा पंचायत में है। विवेक सिंघा आस्ट्रलिया में सांइस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सिडनी के ग्रीनवे सिटी से चुनावी मैदान में है और सिडनी के ग्लेनवुड में रहते हैं। ग्रीनवे में विवेक 14 वर्षों से वहां की नामी कंपनी में वित्त कार्य संभाल रहे हैं। हिंदुस्तान से आईटी और एमबीए करने के बाद आस्ट्रलिया चले गए थे। साथ ही विदेश में फाक्सजीवन संस्था को चला रहे हैं, इस संस्थान के खुद अध्यक्ष हैं। इनकी पत्नी मोनिका मिन्हास भी संस्था को संभालती हैं। शनिवार को पूरे ऑस्ट्रेलिया में सिनेट का चुनाव होना है। इसके लिए उन्होंने वहां जोर शोर से अपना प्रचार चलाया हुआ है। विवेक सिंघा ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि वह चुनाव जीतकर जहां भारत का नाम रोशन करेंगे वहीं यहां के लोगों की सेवा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य फाक्सवन बीमारी से ग्रसीत मरीजों का उपचार में मदद करना है। फाक्सवन ज़ीन से संबंधित बीमारी है जिसमें मरीज शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होता है। ज़ीन में रिसर्च कर इसका इलाज भविष्य में संभव है। इसके शोध क लिए वह भरपूर मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके चार बच्चे हैं जिनमें से सबसे छोटा तीन वर्षिय कुश इस बीमारी से ग्रसीत है। कुश का इलाज भी भविष्य में संभव हो सकेगा साथ ही अन्य मरीजों को भी वरदान प्राप्त होगा।

Wednesday, 29 June 2016

बिलिंग के आकाश में तांत्रिक का कब्जा

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध कांगड़ा की बिलिंग घाटी का आकाश आजकल मानव परिंदों यानी पैराग्लाइडरों की चकाचौंध भरा हुआ है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग की टेंडम फ्लाइंग का आनंद ले रहे है।
बीड़ के 50 से अधिक युवा पायलट टेंडम फ्लाइंग के जरिए पर्यटकों को उड़ानें भरवाकर जहां उनमें रोमांच को पूरा कर रहे है। वहीं अपनी रोजी रोटी भी कमा रहे है। ऐसा ही एक टेंडम पायलट है प्रवीण। बीड़ का यह युवा टेंडम पैराग्लाइडर पायलट बिलिंग के आकाश में छाया हुआ है। बादलों के बीच में अठखेलियों से लेकर कुछ ही मिनटों में नीचे जा रही पैराग्लाइडिंग की उड़ान को भी पल भर में ही उपर ले आना, तो पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के
जरिए आसमां में ही कई अठखेलियां लगवाने में यह पायलट माहिर है। इसी कला के कारण इस पायलट को अब तांत्रिक भी कहा जाता है। बीड़ बिलिंग के पायलटों में इसका नाम तांत्रिक मशूहर हो चुका है। यानी
पैराग्लाइडिंग का जादूगर। बीड़ के प्रसिद्ध पायलट ज्योति ठाकुर की टीम का हिस्सा प्रवीण पर्यटकों को भी हंसी मजाक से खूब प्रभावित करता है। ज्योति ठाकुर का कहना है कि प्रवीण सच में हवा का एक जादूगर है। यही वजह है कि इसका नाम भी अब तांत्रिक रख दिया गया है।


Tuesday, 28 June 2016

बैजनाथ का वो घर, जहां खुद धधक रही आग


कुछ घटनाएं ऐसी होती है, जिनके आगे विज्ञान भी हार जाता है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में एक मकान में अपने आप लगने वाली आग का रहस्य अब भी रहस्य ही बना हुआ है। तो अब बैजनाथ के गणेश बाजार में एक घर में अचानक आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। आग कब कहां लग जाए, कोई नहीं जानता। यह घर गांव के बलवीर कुमार है। बलवीर भी इस घटना से हैरान है। बलवीर का कहना है कि आग कभी उसके घर

में तो कभी गौशाला तो कुछ देर पहले उसकी स्कूटी में लग गई। कई बार आग को बुझाया जा चुका है। लेकिन आग का यह रहस्य अब भी सुलझा नहीं है।

ऐसी तालीम पाई, कर रहे छितकुल की भलाई

कुछ दिन पहले छितकुल जाना हुआ। चीन-तिब्बत की सीमा में किन्नौर जिला में सांगला वैली का अंतिम गांव, छितकुल को भारत का आखिरी गांव भी कहा जाता ...